जोधपुर : शादी करने के नाम पर 4 साल तक हुआ युवती से यौन शोषण, गर्भवती हुई तो गिरवाया बच्चा

By: Ankur Wed, 14 July 2021 6:41:26

जोधपुर : शादी करने के नाम पर 4 साल तक हुआ युवती से यौन शोषण, गर्भवती हुई तो गिरवाया बच्चा

शहर में भरोसे का क़त्ल करने वाली एक वारदात सामने आई जहां एक युवती से शादी करने के नाम पर 4 साल तक यौन शोषण होता रहा और जब वह गर्भवती हुई तो उसका बच्चा भी गिरवा दिया गया। इस मामले में उत्तर प्रदेश की युवती ने मंडोर पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हैं। मंडोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। मामले की जांच मंडोर थाना अधिकारी कर रहे है।

मंडोर थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने स्वयं पेश होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंडोर क्षेत्र में एक युवक के साथ चार वर्ष से रह रही है। युवक ने उसे शादी का झांसा दे रखा था। उस पर विश्वास कर वह साथ में रहने लग गई। शादी करने के नाम पर वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। इस कारण वह गर्भवती भी हो गई, लेकिन उसने अस्पताल ले जाकर जबरन गर्भपात भी करवा दिया। अब वह शादी करने से भी मुकर गया है। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के साथ ही जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े :

# डूंगरपुर : दुकान पर सामान खरीदने गई पत्नी और पीछे से साड़ी से फंदा बना झूला पति

# जयपुर में चल रहा था नकली नोट बनाने का कारखाना, 5.80 लाख के साथ दो शातिर गिरफ्तार

# मध्यप्रदेश : स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, 25 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ होगी शुरुआत

# MP Board 10th Result 2021 : 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हासिल की फर्स्ट डिविजन, ऐसे देखें परिणाम

# UP में 25 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - यह लोगों की आस्था से जुड़ा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com